निर्मला सप्रे ने बीना के युवक को धमकाया, इंदौर के थाने में शिकायती आवेदन पहुंचा
वायरल आडियो में महिला कह रही है पूर्व विधायक महेश राय तुम्हारा बाप है !


sagarvani.com9425172417
सागर। इंदौर के परदेशीपुरा थाने में एक शिकायती आवेदन दिया गया है। आवेदक का नाम हरी किशन सेन निवासी गांव खिमलासा तहसील बीना जिला सागर है। मामला कुछ गंभीर है। हरी किशन ने अपने आवेदन में बीना की किसी महिला निर्मला सप्रे के नाम का जिक्र करते हुए यह आवेदन दिया है। सेन का कहना है कि निर्मला सप्रे ने मुझे शुक्रवार को फोन पर धमकी दी गाली गलौज की।

हरकिशन के मुताबिक, मैं गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चला रहा हूं। इसी तारतम्य में निर्मला सप्रे ने मुझे धमकाया। हरी किशन अपनी शिकायत के संदर्भ में एक ऑडियो भी उपलब्ध कराया रहा है। जिसमें एक महिला उसे गालियां देती और पूर्व विधायक महेश राय को हरकिशन का बाप कहते हुए सुनाई दे रही है।
हरी किशन का दावा है कि उक्त महिला बीना विस क्षेत्र की विधायक निर्मला सप्रे है। उसका कहना है कि मैं बजरंग दल का पूर्व संयोजक हूं। मुझे गो चर भूमि को मुक्त कराने के आंदोलन की कारण धमकाया जा रहा है। ऑडियो में उक्त महिला मुझे इंदौर में आकर जूते मारने की धमकी दे रही है। हालांकि मैं इस तरह की धमकियों से डरता नहीं हूं। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंचों से गौ सेवा और गोचर भूमि को लेकर चिंता जताते हैं, इसलिए मैं भी इस मुहिम के तहत अपना फर्ज निभा रहा हूं। मैं पीछे नहीं हटूंगा। धमकाने वाली महिला के खिलाफ FIR कराऊंगा। मंगलवार को मैं बीना के अंबेडकर चौराहा पर धरना दूंगा और समस्त हिंदूवादी संगठन व लोगों से अपील है कि वह इसमें शामिल हों।
सागर वाणी के पास हरी किशन सेन का ऑडियो उपलब्ध है लेकिन सागर वाणी किसी भी स्तर पर इस ऑडियो में कौन-कौन लोग हैं। इसकी पुष्टि नहीं करता है।
05/07/2025



