ब्रेकिंग न्यूज़

नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा व धारदार हथियार की दम पर बैंक लूटा

दमोह के सीमावर्ती गांव फतेहपुर स्थित मध्यांचल ग्रामीण बैंक से 41 लाख लूटे

sagarvani.com9425172417

दमोह। मंगलवार की शाम करीब 6 बजे दमोह के एक बैंक को चंद नकाबपोश लोगों ने हथियार की दम पर लूट लिया। मामला दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का है। जहां स्थित मध्यांचल ग्रामीण बैंक से 5 बदमाश देसी कट्टा व अन्य ब्लेडनुमा हथियार की दम पर 41 लाख रु. लूट ले गए। जब यह लूटकांड हुआ तब सभी कर्मचारी फील्ड में थे। बैंक में केवल कैशियर और चपरासी मौजूद थे।भुक्तभोगियों तीन नकाबपोशों ने घुसकर बैंक के कैशियर और चपरासी को ब्लेड से घायल कर दिया। इसके बाद लात घूंसों से भी मारपीट की और लॉकर की चाबी छीन ली। उसके बाद बैंक से 41 लाख रुपए लूट कर ले गए। घटना की जानकारी लगते ही दमोह जिले की पुलिस अलर्ट पर आ गई। जिले में चारों तरफ नाकेबंदी कर दी गई। लेकिन लुटेरों का कहीं पता नहीं चला। मौके पर हटा एसडीओपी नितेश पटेल के साथ जिला पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी और डीआईजी सुनीलकुमार जैन  घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

डीवीआर भी ले गए, नाली में पड़े थे नोट के बंडल

एसपी सोमवंशी के अनुसार आरोपी चालाक मालूम होते है। इसलिए उन्होंने प्लानिंग कर ऐसा टाइम चुना जब बैंक में न्यूनतम स्टाफ हो। वे लोग लूट के बाद बैंक का डीवीआर भी ले गए हैं। आसपास सीसीटीवी के कवरेज की गुंजाइश कम है। इसलिए पुलिस अन्य उपायों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इधर पुलिस को बैंक के बाहर नाली में 100 व 500 रु. के नोटों के बंडल मिले हैं। ये नोट यहां कैसे आए पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है।

कर्मचारी- अधिकारियों की नामौजूदगी संदेहास्पद 

इस घटनाक्रम में बैंक के कतिपय स्टाफ की भूमिका भी संदेहास्पद है। उदाहरण के लिए ऐसा कैसे संभव हो गया कि फील्ड ड्यूटी के नाम पर अधिकांश कर्मचारी बैंक में नहीं थे। वहीं ये महत्वपूर्ण जानकारी इन लुटेरों के पास पहुंच गई और  उन्होंने भी किसी व्यक्ति विशेष को नुकसान पहुचाए बिना चंद मिनट में ये लूट अंजाम दे दी। इधर चर्चा है कि बैंक में सुबह बड़ी मात्रा में कागजात जलाए गए थे और कुछ लोगों को ये बात भी हजम नहीं हो रही कि बैंक में वास्तव में 40-41 लाख रु. थे।

14/05/2024

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!