ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री मोहन यादव को भेंट श्रीकृष्ण भगवान की मूर्ति गुमी! दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

 मंत्री गोविंदसिंह राजपूत व अन्य ने राहतगढ़ की सभा में मंच पर की थी भेंट,मंत्री खेमे द्वारा पुलिस स्टाफ से पूछतांछ करने पर हुआ खुलासा, अधिकारी सक्रिय हुए तो वापस मिली

sagarvani.com 9425172417

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को राहतगढ़ में थे। वे यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। इसी दौरान उन्हें परंपरानुसार मंत्री गोविंदसिंह राजपूत व अन्य ने मंच पर ही भगवान श्रीकृष्ण की एक प्रतिमा भेंट की। आर्टिफिशियल मेटेरियल की इस मूर्ति को हाथों में लेते ही मुख्यमंत्री ने उसे अपने सिर के ऊपर तक उठा लिया। इसके बाद सभा कर वह हेलीकॉप्टर से राजगढ़ की तरफ उड़ गए। व्यवस्थानुसार उन्हें भेंट में मिला सामान सीएम हाउस से आए स्टाफ की कार में लिबरी ड्यूटी वालों ने रखवा दिया। लेकिन यह क्या? मुख्यमंत्री को मिली यह मूर्ति गायब थी। चर्चा है कि मंत्री खेमे के किसी व्यक्ति ने इस मूर्ति को सुरक्षित सीएम हाउस तक पहुंचाने के बारे में ड्यूटी अधिकारियों से जानकारी ली। तब जाकर ये बात सामने आई कि मूर्ति तो गायब है। इसके बाद एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने मामले को अपने हाथ में लिया और लिबरी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। पहले ये लोग यहां-वहां की जानकारी देते रहे। बाद में कहा कि साहब, गलती से दूसरी गाड़ी में मूर्ति रखवा दी थी। यह पूरा ड्रामा दोपहर 3-4 बजे तक चलता रहा। इसी दौरान यह मूर्ति मिल गई और सीएम सिक्योरिटी स्टाफ की गाड़ी में उसे मुख्यमंत्री आवास भिजवा दिया गया। इधर इस मामले में जांच कर रहे एडिशनल एसपी सिन्हा ज्यादा कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। उन्हें तो यह भी जानकारी नहीं है कि लिबरी ड्यूटी पर तैनात एक एएसआई और एक सिपाही को एसपी द्वारा सस्पेंड किया जा चुका है। उन्हें मूर्ति कहां और कैसे मिली, यह भी नहीं पता sagarvani.com से चर्चा में वह पूरे घटनाक्रम को सामान्य मामला बताते रहे।

06/05/2021

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!