एक नींबू….. जिसकी कीमत 35 हजार रु.
दक्षिण भारत के एक ग्रामीण क्षेत्र के मंदिर में हुई नीलामी के बाद श्रद्धालु ने खरीदा

sagarvani.com9425172417 इरोड( तमिलनाडु )। शिवगिरी गांव के एक मंदिर में भगवान को चढ़ाया जाने वाला एक खास नींबू नीलामी में भारी भरकम रकम में बिका। शिवगिरी गांव तमिलनाडु के इरोड से 35 किमी की दुरी पर है। ये नींबू पझापूसियन मंदिर में शुक्रवार 8 मार्च की रात मनाए गए महाशिवरात्रि के पावन उत्सव के दौरान भगवान शिव को अर्पित किया गया था। बता दें कि जिस नींबू की नीलामी हुई है उसकी रकम 35 हजार रुपए तय हुई है। नींबू के साथ ही भगवान शिव को चढ़ाई गई बाकी चीज़ों और फलों की भी नीलामी हुई है। विल्लुपरम में 9 नींबू 1 लाख के बिके थे मंदिर के अधिकारियों का कहना है कि मंदिर में ये परंपरा काफी लंबे समय से चली आ रही है। इस बार जो नीलामी हुई है उसमें 15 भक्तों ने हिस्सा लिया है। इस ऑक्शन के बाद इरोड नाम के स्थान से एक शख्स ने 35 हजार रुपये में एक नींबू खरीदा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ हैं। ऐसा पहले भी हो चुका है, जहां लोग नीलामी में चीजें बेचते हैं। 2019 में, विल्लुपुरम के एक मंदिर में 9 नींबू 1.03 लाख रुपए की कीमत पर बेचे गए थे।पझापूसियन मंदिर के पुजारी ने बोली लगाने के लिए बिक रहे नींबू को भगवान शिव के सामने रख दिया। फिर, उन्होंने एक छूती सी पूजा की और अंततः पूजा करने आए लोगों के सामने नींबू उस व्यक्ति को वापस दे दिया गया जिसने नीलामी में इसके लिए सबसे अधिक पैसे की बोली लगाई थी।
धन-समृद्धि के लिए लेते हैं ये विशेष नींबू इन सब के पीछे मान्यता है कि यदि कोई नींबू के लिए सबसे अधिक पैसे की बोली लगाता है और नींबू को प्राप्त कर लेता है, तो वह असल में भाग्यशाली होंगे और भविष्य में उनके पास बहुत सारा पैसा और अच्छा स्वास्थ्य होने का आशीर्वाद मिलेगा। रेट कम कराने किया गया था तंत्र- अनुष्ठान 2022 में नींबू के दाम में कमी लाने के लिए वाराणसी के देवी मंदिर में तंत्र पूजा की गई थी। यह पूजा भगत सिंह यूथ फ्रंट के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर की थी। पूजा के लिए सिगरा क्षेत्र में मां आदिशक्ति के मंदिर में नींबू के साथ तंत्र विधान किया गया था। जिस समय यह पूजा की गई थी, उस समय एक नींबू 15 रुपए का बिक रहा था।12/03/2024
– सोशल मीडिया प्लेटफार्म के विश्वसनीय न्यूज पोर्टल्स से प्राप्त समाचार एवं कन्टेंट



