ब्रेकिंग न्यूज़

जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव आज, अध्यक्ष और सचिव पद पर टसल

प्रत्याशी देरशाम तक वोटर अधिवक्ताओं की करते रहे मान-मनौवल, द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2024-2026 का आज देररात तक आ जाएगा रिजल्ट

sagarvani.com9425172417

सागर। जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव चरम पर है। प्रचार के आखिरी दिन गुुरुवार को प्रत्याशी, वोटर अधिवक्ताओं की मान-मनौवल करते दिखे। जहां गिले-शिकवे जैसी स्थिति भी वहां क्षमा, खेद जैसे शब्द भी बोले गए। फिलहाल जिला न्यायालय परिसर की चुनावी तस्वीर में मुख्य रूप से अध्यक्ष और सचिव के पद पर नजदीकी मुकाबला है। अध्यक्ष पद के लिए अंकलेश्वर दुबे, जितेंद्रसिंह ठाकुर और योगेश श्रीवास्तव के बीच मुख्य मुकाबला है। वहीं सचिव पद पर दूसरी बार इसी पद के लिए किस्मत आजमा रहे ब्रज किशोर यादव मैदान में हैं। उनके मुकाबले में नवीन पाराशर, वीरेंद्रसिंह राजपूत हैं।

पोस्टल बैलेट डाले गए, 1429 मतदाता करेंगे फैसला

गुरुवार को 25 पोस्टल बैलेट जिला न्यायालय परिसर स्थित जिला अधिवक्ता संघ के आफिस में डाले गए। संघ के निर्वाचन अधिकारी एड. के.पी. दुबे ने बताया कि कुल 1429 मतदाता संघ के विभिन्न पदों के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। उन्होंने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जा रही है। आज गुरुवार को 25 पोस्टल बैलेट की मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। संघ के कुल 1429 मतदाता है। इस चुनाव में संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव ,सहसचिव,कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय अध्यक्ष के साथ ही कार्यकारिणी में एक महिला प्रतिनिधि और चार पुरुष प्रतिनिधि चुने जाएंगे।

आठ बैलेट पेपर, 8 मतपेटी, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक वोटिंग
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए कल शुक्रवार को सुबह 9 बजे से 5 बजे तक एक नंबर के वार रूम में होंगी। मतदान के बाद इसी दिन शाम 6 बजे से गिनती शुरू होगी। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक प्रत्येक मतदाता को आठ बैलेट पेपर दिए जाएंगे । इनके मतदान हेतु 8 अलग अलग पदवार मतदान पेटी लगाई जाएगी। जिनमे अधिवक्ता गण वोट डालेंगे। उन्होंने बताया कि सभी की मतगणना एक साथ अलग अलग टेबिलो पर कराई जाएगी। रात तक सभी नतीजे आ जायेंगे।

16/02/2024

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!