बस स्टैण्ड को लेकर दूसरे फेज की बैठक बेनतीजा
बस आपरेटर्स के 5 प्रतिनिधियों संग ननि कमिश्नर ने स्मार्ट सिटी में की थी मीटिंग

sagarvani.com9425172417
सागर। पुराने बस स्टैण्डों के अस्तित्व पर से फिलहाल कुहासा खत्म होता नहीं दिख रहा है। बुधवार शाम 4. 30 बजे बस आपरेटर्स का एक प्रतिनिधि मंडल स्मार्ट सिटी के दफ्तर में ननि कमिश्नर राजकुमार खत्री संग बैठा। जहां प्रतिनिधि मंडल ने उनके सामने सबसे प्रमुख मांग या आवश्यकता दोनों पुराने बस स्टैण्ड को
पूर्ववत रखने की बात रखी। अन्य सुझाव में ये कहा कि दोनों बस स्टैण्ड से स्पेयर बसें हटाई जाएंगी। लेहदरा नाका पर बना नया बस स्टैण्ड भोपाल- विदिशा रूट की बसों के लिए उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा झांसी बस स्टैण्ड, खुरई बस स्टैण्ड तक आने
अजा वर्ग के जपं अध्यक्ष ने ध्वजारोहण के लिए सीएम डॉ. यादव और पूर्व मंत्री सिंह का आभार जताया
वाली बसों का संचालन वहीं से होगा। बस आपरेटर्स ये जवाब जानने के बाद ननि कमिश्नर खत्री कोई भी जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने इतना भर कहा कि मैं आप लोगों की बात कलेक्टर व शासन तक पहुंचा दूंगा। साफ है कि ये बस ऑपरेटर्स – स्थानीय प्रशासन की ये सिटिंग फिलहाल बेनतीजा ही दिख रही है। ऐसे में मुमकिन है कि अब इस मामले जिले के पालक एवं मप्र के उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के दखल के बाद ही कोई निर्णय हो। बस ऑपरेटर्स ने फिर दोहराया है कि हमारी इकलौती मांग पुराने बस स्टैण्ड्स को यथावत रखने की ही है। जिस पर हम लोग अडिग हैं।
पहली मीटिंग में भी कुछ नहीं हुआ
आपरेटर्स और शासन-प्रशासन की एक मीटिंग बुधवार सुबह 11 बजे स्मार्ट सिटी के दफ्तर में हुई थी। जिसमें वरिष्ठ विधायक शैलेंद्र जैन के अलावा कलेक्टर, आरटीओ और ननि कमिश्नर मौजूद थे। इस मीटिंग में बस ऑपरटेर्स की ओर से
अध्यक्ष संतोष पांडे, अशोक श्रीवास्तव, अतुल दुबे, जयचंद जैन, छुट्टन तिवारी, चैतन्य सी पांडे आदि शामिल हुए थे। इस बैठक के दौरान ऑपरेटर्स एक ही बात पर जोर देते रहे कि पुराने स्टैण्ड्स को यथावत रखा जाए। वहीं विधायक जैन ने कहा था कि मैं भी शासन – प्रशासन से पूछा है कि क्या ये संभव है कि पुराने के साथ नए बस स्टैण्ड चलते रहें। बाद में कहा कि शहर बढ़ रहा है। ऐसे हम नए बस स्टैण्ड्स की आवश्यकता को नकार नहीं सकते। आखिर में बोले कि हठधर्मिता ऑपरेटर्स या प्रशासन दोनों की सही नहीं है। जनता की परेशानी पर गौर करना होगा। अब ऑपरेटर्स दोबारा बैठ रहे हैं। उनसे सुझाव व हल मांगे गए हैं। उम्मीद है कि सकारात्मक नतीजा निकलेगा।
14/08/2024



