ब्रेकिंग न्यूज़

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का पौत्र एसटीएफ की हिरासत में,अवैध कफ सीरप की तस्करी का संदेह ! 

पिछले साल पकड़े गये सिटीजन जैन को भी हिरासत में लिया

सागर। राजधानी भोपाल में पिछले महीने कफ सीरप बनाने की एक अवैध फैक्टरी पकड़ी गई थी। मप्र एसटीएफ ने इस मामले में करीब 10 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे सीरप की हजारों शीशियों समेत 2.50 करोड़ रु. का मशीनरी प्लान्ट भी जब्त किया था। इसी मामले के तार अब सागर से जुड़ गए हैं। एसटीएफ भोपाल की एक टीम ने शहर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के मोराजी निवासी मोनू मस्त नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है। मोनू मस्त, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.धरमचंद मस्त का पौत्र है। एसटीएफ ने मोनू के पहले विजय टॉकीज क्षेत्र में रहने वाले सिटीजन जैन उर्फ सिट्टू को भी हिरासत में लिया था। यह वही सिटीजन है जिसे डेढ़ साल पहले रीवा पुलिस ने कफ सीरप की तस्करी के आरोप में उसके पिता आनंद जैन के साथ गिरफ्तार किया था। वर्तमान में ये पिता-पुत्र जमानत पर चल रहे थे।

सीरप बनवाकर फिर से धंधा करने का संदेह

सूत्रों के अनुसार एसटीएफ ने मोनू को सिटीजन की निशानदेही पर दबोचा है। संदेह है कि मोनू मस्त सिटीजन के साथ मिलकर अवैध सीरप की तस्करी कर रहा था। वहीं सिटीजन के बारे में जानकारी मिली है कि वह भोपाल में पकड़ी गई सीरप की अवैध फेक्टरी में साइलेंट पार्टनर यानी पर्दे के पीछे से भागीदार था। जून में जब एसटीएफ ने तस्करों की लिंक जोड़ना शुरू की तो जानकारी मिली कि सिटीजन भी इस काले कारोबार में लिप्त है लेकिन पूछताछ में वह मुकर गया। इसके बाद एसटीएफ ने कुछेक अन्य तस्करों के बैंक एकाउंट और उनके मोबाइल सीडीआर खंगाले तो उनमें सिटीजन की लिंक की पुष्टि हुई। जिसके बाद चंद दिन पहले एसटीएफ ने उसे हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार एसटीएफ अपराध क्र . 5/ 2026 के तहत दर्ज नारकोटिक्स की धारा 8, 21 (सी), 25, 29 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 18 (सी) औषधीय सामग्री अधिनियम 1940 की जांच कर रही है।9425172417

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!