चर्चित
Trending
खबर पर मुहर: ऊंची बोली में आगासौद शराब दुकान की लाइसेंस फीस करीब दो गुने पर पहुंची
केसली और बांदरी दुकान की फीस भी बेस प्राइज से कहीं अधिक मिलना तय

सागर। जिले की शराब दुकानों के 11 समूहों की ऑनलाइन नीलामी का दूसरा चरण गुरुवार को सम्पन्न हुआ दूसरे चरण में इन 11 समूहों में से ठेकेदारों ने 6 में ही रुचि दिखाई। जैसा कि शराब के सिद्धहस्त कारोबारियों के अनुसार इन समूहों में से आगासौद शराब दुकान वाला समूह ऊंची बोली के मामले में नया रिकॉर्ड बनने की भविष्यवाणी की थी। वह सच निकली। आगासौद( बिल्थई बुजुर्ग समूह) की बेस प्राइज 9.57 करोड़ रु. से अधिक तय की गई थी। जिसके विरुद्ध ठेकेदारों ने समाचार लिखे जाने तक इसकी उच्चतम बोली 15.58 करोड़ रु. से अधिक लगा दी थी। संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार को ऑफलाइन पद्धति के तहत लिफाफा खुलने पर ये बोली और भी ऊपर जा सकती है।
बता दें कि सागरवाणी डॉट कॉम ने ठेकेदारों के हवाले से बताया था कि आगासौद की ये दुकान बीना रिफाइनरी के ठीक सामने स्थित है और रिफाइनरी में 49 हजार करोड़ रु. की लागत से बन रहे केमिकल कॉम्पलेक्स की कुछ यूनिट का काम शुरू हो चुका है। कारोबारियों के मुताबिक यहां बड़ी संख्या में लेबर, अर्धकुशल, कुशल कर्मचारी समेत अन्य का जमावड़ा पूरे साल रहेगा। जिसका सीधा असर इस दुकान की शराब खपत पर दिखेगा। दूसरे चरण में आगासौद ( बिल्थई बुजुर्ग ग्रुप) के अलावा बल्लभनगर, खुरई, केसली, नरयावली, बांदरी की भी बोली लगी। इनमें से भविष्यवाणी के मुताबिक केसली समूह बेस प्राइज 13.11 करोड़ रु. से अधिक के मुकाबले 17.31 करोड़ रु . से अधिक, बांदरी समूह 9.31 करोड़ रु. से अधिक के मुकाबले 10.44 करोड़ रु. से अधिक पर पहुंच चुका है। यानी शासन को इन तीन समूहों से 20% के मुकाबले औसतन 30-35% प्रतिशत अधिक रेवेन्यु मिलना तय हो गया है। गुरुवार की नीलामी में खुरई समूह डीसीआर और नरयावली पवन ठाकुर के हिस्से आया है। वल्लभनगर ( शहर) की भी बोली बढ़कर आई है। जिसका फैसला शुक्रवार को हो जाएगा।
05/03/2026
9425172417



