ब्रेकिंग न्यूज़

पेट्रोलियम डीलर पर जानलेवा हमले का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में !

बेटियों को सता रहा है पिता की सलामती का डर

sagarvani.com9425172417

सागर। सिरोंजा रोड के पेट्रोलियम डीलर पर जानलेवा हमले का आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गया है। जिसके बाद एसपी अभिषेक तिवारी समेत संबंधित पुलिस अमले ने राहत की सांस ली है। दरअसल बीते गुरुवार को सागर जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस-प्रशासन को एक शिकायती ज्ञापन दिया था। तब एसपी ने डीलर्स से 3 दिन की मोहलत मांगी थी। आज शनिवार को ये समय – सीमा खत्म हो रही थी। अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती तो पेट्रोलियम डीलर्स हड़ताल पर जा सकते थे। इधर आरोपी के पुलिस के शिकंजे में आने के बाद उसके परिजनों को पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने की चिंता सता रही है। शनिवार को आरोपी की बेटी- पत्नी समेत अन्य परिजन एसपी- आईजी ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपी के साथ किसी भी किस्म की बदसुलूकी और मारपीट नहीं करने की मांग की।

उधारी मांगने पर जीप चढ़ाने का आरोप

घटनाक्रम मकरोनिया थाना क्षेत्र के सिरोंजा रोड का है। यहां स्थित सर्वश्रेष्ठ पेट्रोलियम के संचालक कमलेश लारिया ने आरोप लगाया था कि पिछले महीने 13 मई को अशोक तिवारी ने मेरे ऊपर फोर व्हीलर चढ़ाकर मारने की कोशिश की। लारिया के अनुसार तिवारी डीजल की उधारी चुकाने में आनाकानी कर रहा था। मेरे द्वारा उलाहना देने पर उसने मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिसके आधार पर पुलिस ने अशोक तिवारी के खिलाफ SC -ST एक्ट एवं भादवि 307 के तहत जानलेवा हमले का केस दर्ज किया था।

22/06/2024

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!