अनुराग कश्यप के फोटो पर मूत्र विसर्जन ! ब्राह्मण समाज ने आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में किया प्रदर्शन
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की टिप्पणी पर विवादः ब्राह्मण समाज ने सार्वजनिक शौचालयों में लगाई अनुराग की फोटो

sagarvani.com9425172417
सागर। सार्वजनिक मूत्रालय भी विरोध प्रदर्शन का स्थान हो सकते हैं। राजधानी भोपाल में ये भी देखने मिल गया। हुआ ये कि बॉलीवुड के नामचीन फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने मूत्र विसर्जन को लेकर ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी अपने X एकाउंट पर कर दी। जिसे जानने-पढ़ने के बाद अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की स्थानीय इकाई आक्रोशित हो गई। निर्णय लिया कि कश्यप की टिप्पणी का जवाब प्रेक्टिकली दिया जाएगा।
शनिवार दोपहर को समाज के लोग शहर में स्थित मनोहर डेयरी के पास जमा हुए। वे पास ही एक पब्लिक टॉयलेट में गए और वहां के वाशरूम के सभी यूरिनल पॉट और दीवारों पर कश्यप की फोटो चस्पा कर दीं। इसके बाद समाज के लोगों इस फोटो पर प्रतीकात्मक मूत्र विसर्जन भी किया। बाद में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्र ने मीडिया को इस पूरे प्रदर्शन के फोटो-वीडियो भी उपलब्ध कराए।
आखिर में ब्राह्मण समाज के लोग पुलिस उपायुक्त डॉ. संजयकुमार अग्रवाल से मिले और अनुराग कश्यप के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करने की मांग की।
प्रदेश भर में ऐसे ही करेंगे प्रदर्शन
ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मिश्र ने कहा कि अनुराग कश्यप की टिप्पणी अक्षम्य है। उन्होंने समूचे ब्राह्मणों का अपमान किया है। हमारा एक प्रतिनिधि मंडल भोपाल पुलिस कमिश्नर से भी मिलेगा और अनुराग के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा। इसके अलावा प्रदेश भर में कश्यप के खिलाफ इसी तरह सार्वजनिक शौचालयों में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
19/04/2025



