चर्चितविविधा

सागर में खुलेगा संभाग का पहला कैंसर अस्पताल, साल के अंत में शुरुआत की उम्मीद

हर साल मिल रहे एक हजार नए मरीज, आयुष्मान का लाभ मिलेगा

     sagarvani.com9425172417
सागर। मकरोनिया स्थित डॉ. राय हॉस्पिटल में जल्द ही संभाग का पहला कैंसर हॉस्पिटल खुलने जा रहा है। इस हॉस्पिटल में कैंसर की जांच से लेकर सर्जरी, कीमो व रेडियो थैरेपी समेत सभी सुविधाएं मरीजों को मिल सकेंगी। जिसका लाभ सागर समेत संभाग के सभी जिलों के मरीजों को मिलेगा। अब तक संभाग के कैंसर पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए भोपाल, इंदौर और जबलपुर के अस्पतालों में जाना पड़ता था। लेकिन अब डॉ. राय मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कैंसर विभाग की शुरूआत होने के बाद न केवल मरीजों की बड़े शहरों में आवाजाही बचेगी बल्कि समय और पैसे की बचत भी होगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस साल के अंत तक कैंसर विभाग की शुरूआत हो जाएगी।
स्वीडन से बुलाई रेडिएशन की हाईटेक मशीन, देश की उत्कृष्ट मशीनों में से एक
डॉ. राय हॉस्पिटल के संचालक डॉ. संतोष राय ने बताया कि कैंसर विभाग में करीब 100 मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ-साथ कैंसर की सभी जांचें की जा सकेंगी। रेडियो थैरेपी के लिए स्वीडन से सबसे हाईटेक मशीन बुलाई गई है। जो देश के गिने-चुने अस्पतालों के पास ही मौजूद है। इतना ही नहीं कैंसर के सभी प्रकारों को लेकर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम वर्तमान से ही अस्पताल में कार्यरत है। जिसमें दक्षिण भारत, महाराष्ट्र और दिल्ली आदि स्थानों से डॉक्टर बुलाए गए हैं।
हर साल मिल रहे एक हजार नए मरीज, आयुष्मान का लाभ मिलेगा
कैंसर जैसी बीमारी के आंकड़ों पर नजर डालें तो बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हर साल कैंसर के एक हजार से अधिक नए मरीज आते हैं। लेकिन बीएमसी में कैंसर के इलाज की सुविधाओं का अभाव होने के कारण मरीजों को भोपाल और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में इलाज के लिए जाना होता है। जिसमें सर्जरी, कीमो थैरेपी और रेडियो थैरेपी में होने वाले खर्च के अलावा वहां रहना, खाना और आने-जाने में बड़ी राशि खर्च हो जाती है। लेकिन सागर में ही कैंसर के इलाज की सुविधा मिलने के बाद लोगों का यह खर्च कम होगा। वहीं अस्पताल में आयुष्मान योजना से भी मरीजों को निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी।
बुंदेलखंड में कैंसर के मरीज अधिक क्यों?
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार सागर सहित पूरे बुंदेलखंड में 15 साल से ऊपर के 64 फीसदी से ज्यादा पुरुष गुटखा, पान मसाला और तम्बाकू के नशे के आदी मिले हैं। 17 फीसदी से ज्यादा महिलाएं भी इस नशे की आदी हो गई हैं। यही कारण है कि पुरुषों और महिलाओं में नशे की लत पड़ने के कारण अब कैंसर के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। सागर जिले में अब तक मिले कैंसर के मरीजों में 40 फीसदी में मुंह के कैंसर के लक्षण मिले हैं। ये सभी गुटखा और तम्बाकू खाने के शौकीन थे। तम्बाकू और गुटखा खाने के शौकीन लोगों में अब बड़ी बीमारी ने भी दस्तक दे दी है, वहीं शराब का सेवन भी कैंसर का एक प्रमुख कारण है। डॉ संतोष राय ने बताया कि कैंसर विभाग द्वारा कैंसर के इलाज के साथ इसके लिए लोगों में जागरूकता उत्पन्न करना और रोकथाम के उपायों को जन जन तक पहुंचाना भी रहेगा।
गर्ल्स डिग्री कॉलेज सागर में कैंसर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित
बुधवार को गर्ल्स डिग्री कॉलेज में डॉ. राय कैंसर हॉस्पिटल सागर द्वारा कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज की लगभग 2000 छात्राएं शामिल हुई। डॉ राय कैंसर हॉस्पिटल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कॉन्थम एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनुभा महेश्वर द्वारा कैंसर से बचाव, इसकी पहचान साथ ही खास कर महिलाओं में होने वाले कैंसर की जानकारी साझा की गई। इस कैंसर जागरूकता अभियान कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के ज़रिए भी छात्राओं एवं स्टाफ को कैंसर की पहचान एवं इससे बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद तिवारी जी द्वारा मदद के लिये आश्वासन दिया गया की ऐसी छात्राओं को जिनके परिवार में कैंसर से पीड़ित लोग है उन छात्राओं को कॉलेज को फीस में छूट दी जाएगी। कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रो$फेसर रश्मि दुबे, प्रोफेसर रोहित सर एवं अन्य सभी कॉलेज सदस्यों द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. राय के अलावा अस्पताल के डायरेक्टर श्रीकांत जैन, आकाश बजाज, एचआर चारु त्रिपाठी मार्केटिंग हेड हीरेन्द्रसिंह तोमर पीआरओ बाबूलाल अहिरवार, आलोक खरे मौजूद रहे।
05/02/2025

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!