चर्चित

सैफ अली पर हमला करने वाला चोर” बांग्लादेशी”

आरोपी का बयान, मुझे नहीं पता था कि यह सैफ अली का घर है

sagarvani.com9425172417

मुंबई। बॉलीवुड हीरो सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस की तरफ से ठाणे के पश्चिम क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया है। मुंबई पुलिस के जांच अधिकारी की तरफ से मजिस्ट्रेट से कहा गया है कि, आरोपी बांग्लादेशी है और ये पता लगाना बहुत ही आवश्यक है कि, बिना वैध दस्तावेजों के वो भारत में आया कैसे। इसकी ही जांच करने के लिए पुलिस की तरफ से 15 दिन की कस्टडी की मांग की गई है। आरोपी के वकील ने किया आरोपों को खारिज पुलिस के सारे दावों को आरोपी के वकील ने खारिज कर दिया है। वकील ने कहा है कि, वो बांग्लादेशी नहीं है। बल्कि वो भारतीय नागरिक ही है, जो कि मुंबई में रहता है। आरोपकी के वकील ने मजिस्ट्रेट से कहा था कि, पीड़ित हाई प्रोफाइल है इसलिए मामले पर इतना जोर डाला है।

इस आदमी को हमले का आरोपी बताया जा रहा है।

नहीं तो इसको भी एक सामान्य मामले की तरह ही माना जाता। आरोपी की कस्टडी देने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस उसे बलि का बकरा बना रही है। गिरफ्तार शख्स आदतन बिल्कुल भी अपराधी नहीं है।दोनों पक्षों की दलील सुनने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद मजिस्ट्रेट ने पुलिस की तरफ से दिए गए दलीलों से संतुष्ट होकर कहा है कि आरोपी बांग्लादेश का नागरिक हो सकता है, इसलिए मामले में अंतर्राष्ट्रीय साजिश के शक को खारिज नहीं किया जा सकता है। मजिस्ट्रेट ने कहा है कि, पुलिस को जांच के लिए पर्याप्त समय देना होगा और इसी के साथ आरोपी की 5 दिन की कस्टडी पुलिस को दी गई है। हमले के बाद आरोपी की तलाश चालू की गई थी। जिसके लिए क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की कई सारी टीमें बनाई गई थीं। इससे पहले दिन में पुलिस ने मीडिया को बताया था कि, हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद एक बांग्लादेशी नागरिक था, जिसने अवैध रूप से भारत में आने के बाद अपना नाम बदलकर बिजॉय दास रख लिया था। उसको ठाणे शहर से सटे इलाके के पास ही पकड़ा गया था। बता दें, हमलावर ने सैफ अली खान पर चाकू से करीब 6 दफा वार किया था। जिसके बाद सैफ अली खान को लीलावती हॉस्पिटल में ले जाया गया था और उनका इलाज जारी था। हालांकि, अब वो खतरे से बाहर हैं और रिकवर कर रहे हैं। लेकिन, पूर्णतः स्वस्थ होने में उनको काफी ज्यादा समय लग जाएगा। 

19/01/2025

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!