ब्रेकिंग न्यूज़

कुलदेवी के लिए 700 वर्ग फीट जगह मिली, तीन दिन से चल रहा बवाल, 3 घंटे में खत्म

विधायक जैन ने कहा मुझे समय रहते विवाद की जानकारी नहीं मिली, वरना ये नौबत नहीं आती

sagarvani.com9425172417

सागर। जैन समुदाय,  जड़िया समाज की कुल देवी की मढ़िया के लिए 700 वर्ग फीट जगह छोड़ेगा। इस बात की सहमति सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में दोनों पक्षों की बैठक में बनी। दोनों पक्षों की तरफ मुख्य रूप से पूर्व महापौर अभय दरे अजय दुबे, पवन जड़िया, उमेश सराफ पार्षद याकृति जड़िया और वरिष्ठ विधायक शैलेंद्र जैन देवरी से पूर्व विधायक सुनील जैन, महेश बिलहरा, अनिल नैनधरा तथा पुलिस- प्रशासन की तरफ से एडीएम रुपेश उपाध्याय व एडि एसपी लोकेश सिन्हा मौजूद रहे। बैठक करीब 3 घंटे चली।

बैठक के दौरान दोनों पक्षों में हल्की नोंक-झोंक हुई। आखिरी दौर में बिलहरा बोले कि, हम लोग हालात को देखते हुए 500 वर्गफीट मढ़िया के लिए दान करने तैयार हैं। इस पर से दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए। उन्होंने कहा कि, हम कोई दान नहीं मांग रहे। 200 वर्ष से वहां पूजा पाठ चल रहा है। आप ऐसी बात कैसे बोल सकते हैं। इसके बाद विधायक जैन ने दखल दिया और बिलहरा 700 वर्ग फीट जगह छोड़ने के लिए राजी हो गए।

इधर विधायक शैलेंद्र जैन ने बवाल को लेकर कहा कि ये विषय मेरे संज्ञान में नहीं था। वैसे भी इस तरह के धार्मिक मामलों में मेरी दखलंदाजी शून्य होती है। मैं भोपाल में संगठन के चुनाव में व्यस्त था।  तोड़-फोड़ में शामिल तत्वों के खिलाफ मैं पुरजोर तरीके से कठोर कार्रवाई की मांग करता हूं। साथ ही शहरवासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता हूं। एडीएम उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक धारा लागू है। लेकिन दुकानदार कारोबार कर सकते हैं। उन्हें बस इतना ध्यान रखना है कि 5 से अधिक लोग जमा नहीं हों। बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र में 3 दिन पहले कुछ लोगों ने जड़िया समाज की कुलदेवी की मढ़िया को क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में आक्रोश फैल गया था। बीते 48 घंटे से बड़ा बाजार से लेकर गुजराती बाजार बंद है। 

मोनू जैन को तीन दिन की रिमांड पर लिया

इस बवाल की जड़ बताए जा रहे युवक मोनू जैन को रविवार देररात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मोनू जैन के साथी आदर्श जैन पर तोड़-फोड़ के साथ- साथ तीन लोगों से मारपीट का आरोप है।

06/01/2025

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!