खबरों की खबरचर्चित

कनेरादेव हत्याकांड: प्रशासन ने अपने गिरेबां में भी झांका, पटवारी सस्पेंड

आरोपी घोषी परिवार धड़ल्ले से बगैर डायवर्सन काट रहा था कॉलोनियां, पटवारी बना था बेखबर

sagarvani.com9425172417

सागर। कनेरादेव में हुए जघन्य हत्याकांड के आरोपियों द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति पर पुलिस-प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में प्रशासन ने अपने भी गिरेबां में भी झांका और मसानझिरी क्षेत्र के पटवारी शरद गोस्वामी को सस्पेंड कर दिया। पटवारी पर आरोप है कि वह घोषी परिवार के सदस्यों की अवैध कॉलोनियों के मामले बिल्कुल अनभिज्ञ बने रहे। जिसके चलते ये लोग बगैर डायवर्सन, कॉलोनियां काटते रहे। इससे पहले जब जिला प्रशासन की स्पेशल टीम ने मसानझिरी क्षेत्र में घोषी परिवार की अचल संपत्ति की जांच की थी। तब भी पटवारी गोस्वामी मौके पर नहीं थे। जिला प्रशासन ने उनकी इस हरकत को सिविल सेवा एक्ट के विपरीत माना है और उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी। निलंबन काल के दौरान गोस्वामी का मुख्यालय कानूनगो कार्यालय तहसील सागर रहेगा। उनके खिलाफ विभागीय जांच तय करते हुए तहसीलदार व आरआई को दो महीने में जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। इधर मसानझिरी हलका का अतिरिक्त प्रभार पटवारी जसवंत पटेल, हलका रजौआ के पाा रहेगा।

मंगलवार को करीब १० एकड़ की कॉलोनी पर की थी कार्रवाई

मंगलवार को पुलिस-प्रशासन की टीम ने मसानझिरी क्षेत्र में करीब १० एकड़ की एक कॉलोनी पर कार्रवाई की थी। यह वही कॉलोनी है, जिसका डायवर्सन घोषी बंधु व उनके पार्टनर्स ने नहीं कराया था। मौके पर कार्रवाई करने पहुंचे एसडीएम विजय डेहरिया को मिले अधीनस्थ टीम के प्रतिवेदन अनुसार मौजा मसानझिरी प.ह.नं.54 में फर्म चालीसा बिल्डकॉन द्वारा पार्टनर नमन पिता गोवर्धन उर्फ गब्बू घोषी द्वारा मौजा मसानझिरी प.ह.नं. 54 में स्थित भूमि खसरा नं. 104/1 रकबा 1.54 है. एवं खसरा नंबर 104/2 रकवा 0.07 है, एवं फर्म चालीसा बिल्डकॉन द्वारा पार्टनर प्रमोद पिता प्यारेलाल चौरसिया द्वारा मौजा मसानझिरी प.ह.नं. 54 में स्थित भूमि खसरा नंबर 105/1 रकबा 0.82 हे. फर्म चालीसा बिल्डकॉन द्वारा पार्टनर संदेश पिता वीरसिंह, ऋषिराज पिता उमेश घोषी निवासी कनेरादेव सागर द्वारा मौजा मसानझिरी में स्थित भूमि खसरा नंबर 105/2 रकबा 0.82 है. चालीसा बिल्डकॉन द्वारा पार्टनर राहुलसिंह पिता उमेशसिंह घोषी सा. कनेरादेव द्वारा खसरा नंबर 91/3 रकबा 1.20 हे. भूमि पर बगैर डायवर्सन कॉलोनी बनाई जा रही थी।       21/03/2024

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!