खबरों की खबरचर्चितब्रेकिंग न्यूज़

नृशंस हत्या के आरोपियों पर 1 करोड़ रु. का जुर्माना !

2 दिन में अवैध संपत्ति व जुर्माना से पुलिस-प्रशासन आरोपियों को पहुंचा चुका है 2 करोड़ रु. की क्षति ! हत्या के आरोपी घोषी परिवार की निर्माणाधीन अवैध कॉलोनी की बाउंड्री वॉल, टंकी गिराई,मुरम के अवैध उत्खनन के मामले में 01 करोड़ रुपए का जुर्माना

sagarvani.com9425172417

सागर। शहर के कनेरादेव क्षेत्र में पिछले दिनों युवक निर्मल पटेल की हुई नृशंस हत्या का आरोप घोषी परिवार को बहुत महंगा और कष्टदायी साबित हो रहा है। पुलिस मामले में अब तक एक ओर जहां 14 लोगों को आरोपी बना चुकी है। वहीं राजस्व- ननि प्रशासन बीते 48 घंटे में आरोपियों को 2 करोड़ रु. की आर्थिक क्षति पहुंचा चुका है। इसी कड़ी में  खनिज शाखा में घोषी परिवार के कुछ सदस्यों के नाम से अवैध उत्खनन के तीन प्रकरण दर्ज हुए हैं। जिनके आधार पर इस परिवार से करीब 1 करोड़ रुपए का जुर्माना किया जा रहा है।

 

सूत्रों के अनुसार यशवंत घोषी, बसंत घोषी और उमेश घोषी द्वारा मसानझिरी क्षेत्र से निकली सरकारी नहर और निजी जमीन से बगैर अनुमति के मुरम की खुदाई की जाती थी। स्थानीय निवासियों से मिले इनपुट के आधार पर खनिज अमले ने जांच की तो मालूम चला कि घोषी परिवार के लोग अवैध खदान से मुरम निकालकर अपनी अवैध कॉलोनियों की सड़कें बनाने व जमीन के समतलीकरण में उपयोग करते थे। उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी पुलिस-प्रशासन और नगर निगम की टीम ने संजय ड्राइव स्थित मस्तराम घोषी के मैरिज गार्डन और दुकानों को तोड़ा था। एक अनुमान के अनुसार दो दिन की कार्रवाई में हत्या के आरोपी घोषी परिवार का 2 करोड़ रुपए का नुकसान किया जा चुका है!

10 एकड़ की कॉलोनी की बाउंड्री वॉल और टंकी ढहाई

कनेरादेव के जघन्य हत्याकांड में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा, एसडीएम विजय डेहरिया, तहसीलदार प्रवीण पाटीदार समेत राजस्व अमला मंगलवार को कनेरादेव गांव के आगे मसानझिरी क्षेत्र में पहुंचा। जहां उन्होंने हत्याकांड के आरोपी घोषी परिवार की निर्माणाधीन अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलवा दिया। यह कॉलोनी घोषी परिवार के उमेश घोषी, राहुल घोषी एवं एक अन्य प्रमोद चौरसिया द्वारा विकसित की जा रही थी। राजस्व विभाग की टीम ने इस 10 एकड़ की कॉलोनी की बाउंड्री वॉल और पानी की टंकी समेत सड़कों को नष्ट कर दिया। जानकारी के अनुसार इस अवैध कॉलोनी को काटने के पूर्व उमेश घोषी व अन्य ने मात्र 2 एकड़ भूमि का डायवर्सन कराया था। इसलिए कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की गई। एक अनुमान के अनुसार इस प्रशासनिक कार्रवाई से संबंधित पक्ष को 50 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।                 20/03/24

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!